नया अंक:
अंक 11, दिनांक 15 जून - 21 जून 2013
वार्षिक सदस्यता
 

रोज़गार समाचार के प्रिंट संस्करण का ग्राहक बने और ई-पेपर नि:शुल्क प्राप्त करें

ग्राहक कैसे बनें

अब रोज़गार समाचार में रुचि दिखाने के और कई भी कारण हैं ।
1. आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि रोज़गार समाचार/एम्प्लॉयमेंट न्यूज ई-संस्करण में भी उपलब्ध है ।

2. ई-वर्जन एक बोनस है, जो नियमित ग्राहकों को अब नि:शुल्क उपलब्ध है । रोज़गार समाचार/एम्प्लॉयमेंट न्यूज के ग्राहक बनें और ई-वर्जन के माध्यम से अपना ई-पेपर कहीं भी और किसी भी समय नि:शुल्क प्राप्त करें ।

3. अभी आपको रोज़गार समाचार/एम्प्लॉयमेंट न्यूज का ग्राहक ई-पेमेंट के माध्यम से नहीं बनाया जा सकता । आपको पहले रोज़गार मुद्रण संस्करण का ग्राहक बनना होगा । पद्धति इस प्रकार है :-
(i) वार्षिक अंशदान रु. 350/- है, जिसका भुगतान रोज़गार समाचार, भारत सरकार के पक्ष में, नई दिल्ली में देय डिमांड ड्राफ्ट द्वारा करना होगा । डिमांड ड्राफ्ट व्यवसाय प्रबंधक (सी.एवं ए.), रोज़गार समाचार, प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, ईस्ट ब्लॉक-IV, लेवल-5, आर. के. पुरम, नई दिल्ली-110066 पर भेजें ।

(ii) ग्राहक को हार्ड कॉपी भेजने से पहले कार्रवाई में लगभग ३ सप्ताह का समय लगता है । रोज़गार समाचार डाक विभाग के माध्यम से साधारण डाक द्वारा भेजा जाता है ।

(iii) आपको, ग्राहक संख्या आबंटित किये जाने के तत्काल बाद ई-वर्जन उपलब्ध होगा ।

4. वितरण के लिए नोडल यूनिट, वितरण शाखा (सर्कुलेशन विंग) है । सर्कुलेशन विंग हमेशा उत्तम सेवाएँ देने का प्रयास करता है, लेकिन इसके नियंत्रण से बाहर की परिस्थिति के कारण कभी-कभी विलम्ब हो सकती है । यदि आपका अंशदान प्राप्त होने में विलम्ब होती है या प्राप्त नहीं होता है तो हमें संपर्क करें ।

वितरण विंग का विवरण :-
(i) नोडल अधिकारी : श्री सूर्यकांत शर्मा, व्यवसाय प्रबंधक
(ii) ई-मेल आई.डी : director.employmentnews@gmail.com
business.employmentnews@gmail.com
(iii) फोन नंबर : 011-26175516

5. अपना अंशदान भेजते समय निम्नलिखित विवरण भी दें :-

(i) आपका नाम
(ii) पता एवं पिन कोड
(iii) यदि संभव हो सके तो एस.टी.डी. कोड सहित लैंडलाइन नंबर
(iv) मोबाइल नंबर
(v) ई-मेल आई.डी.

"रोज़गार समाचार परिवार" के सदस्य के रूप में आपका स्वागत है और हमारी ओर से आपको शुभकामनाएं ।

 

संपर्क करें | सूचना | सदस्यता | स्थान | RTI

Copyright 2008, Rozgar Samachar, All Rights Reserved