रोज़गार समाचार
सदस्य बनें @ 530 रु में और प्रिंट संस्करण के साथ पाएं ई- संस्करण बिल्कुल मुफ्त ।। केवल ई- संस्करण @ 400 रु || विज्ञापनदाता ध्यान दें !! विज्ञापनदाताओं से अनुरोध है कि रिक्तियों का पूर्ण विवरण दें। छोटे विज्ञापनों का न्यूनतम आकार अब 200 वर्ग सेमी होगा || || नई विज्ञापन नीति ||

विशेष लेख


Issue no 31, 30 October - 5 November 2021

नोबेल पुरस्कार विजेता 2021

साहित्य

कलम की ताकत

2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को ''उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य के बारे में उनकी अडिग और करुणामय पैठ के लिए प्रदान किया गया है. गुरना का जन्म 1948 में हुआ था और वे हिंद महासागर में जांजीबार द्वीप पर पले-बढ़े लेकिन 1960 के दशक के अंत में एक शरणार्थी के रूप में इंग्लैंड पहुंचे. उनके दस उपन्यास और कई लघु कथाएं प्रकाशित हो चुकी हैं. शरणार्थी की कठिनाइयों का विषय उनकी सभी रचनाओं का केन्द्र बिन्दु है.

 

भौतिक विज्ञान

जटिल प्रणालियों के बारे में हमारे ज्ञान में विशेष योगदान के लिए

इस वर्ष भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का आधा भाग संयुक्त रूप से स्यूकुरो मानेबे और क्लाउस हैसलमैन को और अन्य  आधा भाग जियोर्जियो पेरिस को दिया गया है. उन्होंने पृथ्वी की जलवायु और मानव द्वारा इसे प्रभावित किए जाने के बारे में हमारे ज्ञान को आधार प्रदान किया है, साथ ही अव्यवस्थित सामग्री और यादृच्छिक प्रक्रियाओं के सिद्धांत में क्रांतिकारी बदलाव किया है.

 

रसायन विज्ञान

अणुओं के निर्माण के लिए एक मौलिक उपकरण

अणुओं का निर्माण एक कठिन कला है. बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को अणुओं के निर्माण के लिए एक सटीक नए उपकरण- ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए रसायन विज्ञान में 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनकी इस खोज का फार्मास्युटिकल अनुसंधान पर बहुत प्रभाव पड़ा है, और इसने रसायन विज्ञान को अधिक हरित बना दिया है.

 

शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा

तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज

मेडिसिन में विशिष्ट योगदान के लिए इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस और अर्डेम पटापाउटियन को दिया गया है. उनकी खोजों ने उष्मा, शीत और यांत्रिक बल को महसूस करने के लिए आणविक आधार की व्याख्या करके प्रकृति के रहस्यों में से एक को खोल दिया है, जो हमारे आंतरिक और बाहरी वातावरण को महसूस करने, व्याख्या करने और बातचीत करने की हमारी क्षमता के लिए मौलिक है.

 

शांति

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रयास

मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को ''अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है.ÓÓ 2021 के शांति पुरस्कार विजेता उन सभी पत्रकारों के प्रतिनिधि हैं जो इस आदर्श की रक्षा के लिए एक ऐसी दुनिया के खिलाफ आवाज उठाते हैं, जिसमें लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता को बड़ी तेजी से प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है.

आर्थिक विज्ञान

प्राकृतिक प्रयोग समाज के लिए महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने में मदद करते हैं

इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं - डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स - ने हमें श्रम बाजार के बारे में नई अंतर्दृष्टि प्रदान की है और दिखाया है कि प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है. उनका दृष्टिकोण अन्य क्षेत्रों में फैल गया है और अनुभवजन्य अनुसंधान में क्रांतिकारी बदलाव आया है.

 

नोबेल पुरस्कार-कुछ तथ्य

27 नवंबर, 1895 को, अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी अंतिम वसीयत और वसीयतनामा पर हस्ताक्षर किए थे, जिनके अनुसार उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति जैसे क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कारों की एक शृंखला को दिया गया. 1968 में स्वेरिजेस रिक्सबैंक (स्वीडन का केंद्रीय बैंक) ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक ने पुरस्कार की स्थापना की.

 

609 नोबेल पुरस्कार

 

1901 से 2021 के बीच, नोबेल पुरस्कार और आर्थिक विज्ञान में 609 पुरस्कार प्रदान किए गए.

 

नोबेल   पुरस्कार

पुरस्कार  की संख्या

पुरस्कार विजेताओं की संख्या

एक व्यक्ति को प्रदत्त पुरस्कार

दो व्यक्तियों को संयुक्त रूप से प्रदत्त पुरस्कार

तीन व्यक्तियों को संयुक्त रूप से प्रदत्त पुरस्कार

भौतिक विज्ञान

115

219

47

32

36

रसायन विज्ञान

113

186

63

24

25

मेडिसिन

112

224

39

34

39

साहित्य

114

118

110

4

-

शांति

103

109+28

69

31

2

आर्थिक विज्ञान

53

89

25

20

8

कुल

609

975

353

146

110

 

                                                                     

नोबेल फाउंडेशन के नियमों में कहा गया है कि: ''पुरस्कार राशि ऐसी स्थिति में दो कार्यों के बीच समान रूप से विभाजित की जा सकती है, जब दोनों में से प्रत्येक को पुरस्कार के लिए अर्हता प्राप्त हुई हो. यदि कोई पुरस्कार दो या तीन व्यक्तियों से संबद्ध कार्य के लिए प्रदान किया जाता है, तो पुरस्कार उन्हें संयुक्त रूप से दिया जाएगा. किसी भी परिस्थिति में पुरस्कार राशि तीन से अधिक व्यक्तियों के बीच विभाजित नहीं की जाएगी.

 

975 नोबेल पुरस्कार विजेता

1901 और 2021 के बीच 947 पुरस्कार विजेताओं और 28 संगठनों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनमें से 89 आर्थिक विज्ञान पुरस्कार विजेता हैं. एक से अधिक बार सम्मानित किए गए व्यक्तियों और संगठनों की संख्या बहुत कम है. अभी तक कुल 943  विशिष्ट व्यक्तियों और 25 विशिष्ट संगठनों को नोबेल पुरस्कार मिला है.

 

स्रोत: