रोज़गार परामर्श
 
  
मानव संसाधन प्रबंधन में कॅरिअर - डॉ. रचना केत्र गोडम

प्रबंध् संस्थानों से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र सामान्यतः विपणन, वित्त और सिस्टम्स के क्षेत्र में अपना कॅरिअर चुनते हैं तथा इनमें से बहुत कम व्यक्ति ही मानव संसाधन प्रबंधन एचआरएम को अपना कॅरिअर बनाते हैं। एचआरएम के कॅरिअर में अरुचि ने वैश्वीकरण के इस दौर में कई तरह की प्रतिकूल धारणाओं या विचारों को जन्म दिया है। विभिन्न संगठनों ने इस बात की आवश्यकता
को महसूस किया है कि कम्पनी के विकास में मदद के लिए कुशल, सुप्रशिक्षित और उच्च प्रेरक स्टाफ का होना जरूरी है।
मानव संसाधन प्रबंधन
मानव संसाधन प्रबंधन संगठन में कार्य और लोगों के प्रबंधन के बारे में होता है। मानव संसाधन प्रबंधन किसी संगठन में लोगों से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित होता है, और यह कर्मचारियों के व्यवहार को प्रभावित करने के लिए संगठन द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली सभी गतिविधिओं से संबंधित होता है। मानव संसाधन प्रबंधन अकादमिक सिदान्त तथा व्यवसाय व्यवहार सिदान्त दोनों लेता है, जो कि कार्यबल को प्रबंधित करने की सैांतिक तथा व्यावहारिक तकनीकों को कार्यरूप देता है।
मानव संसाधन प्रबंधन में डिग्री छात्रों को प्रबंधन और मानव संसाधन में कॅरिअर हेतु तैयार करती है। मानव संसाधन सहायक जैसी सामान्य प्रकार की एचआरएम से जुड़ी नौकरियां हैं। यह रोजगार, भर्ती और प्लेसमेंट से जुड़ा कॅरिअर है। प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम अक्सर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों और अभिविन्यास विशेषज्ञों द्वारा संचालित किए जाते हैं। प्रतिपूर्ति और लाभ से जुड़े कार्यों की देखरेख प्रतिपूर्ति विश्लेषकों और लाभ प्रशासकों तथा वेतन प्रशासकों द्वारा की जाती है। रोजगार का मार्ग तकनीकी एचआर की नौकरी से शुरू होकर वरिष्ठ एचआर प्रबंधन तक, जैसे कि प्रतिपूर्ति प्रबंधक, श्रम संबंधों का उपाध्यक्ष, रोजगार मामलों के निदेशक और अन्य महत्वपूर्ण पदों तक प्रशस्त होता चला जाता है। जबकि ज्यादातर छात्र इसे मानव संसाधन विशेषज्ञ बनने के लिए चुनते हैं तथा अन्य इसे प्रबंधन के सामान्य क्षेत्र में कॅरिअर हेतु अच्छी तैयारी के लिए चुनते हैं। छात्रों को मानव संसाधन के क्षेत्र में सामान्य कॅरिअर बनाने या संगठन विकास, प्रशिक्षण और विकास, श्रम संबंध् तथा प्रतिपूर्ति और लाभों के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाने के वास्ते तैयार किया जाता है। लेकिन किसी कंपनी में आंतरिक कार्य करने मात्र की बजाए एचआरएम में और भी बहुत कुछ व्याप्त है। मानव संसाधन के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए कुछेक विकल्प निम्नानुसार हैं :-
कारपोरेट एचआरएम : निगमित क्षेत्र में मानव संसाधन प्रबंधक का कार्य अपने संगठन के लिए
सुयोग्य और क्वालीफाइड स्टाफ को खोजना, चयन करना तथा भर्ती करना है। यह अधिकतम
संतुष्टि और न्यूनतम टर्नओवर के लिए इस स्टाफ के विकास, प्रेरणा और प्रशिक्षण कार्य से
भी संबंधित होता है। सामान्यतः प्रबंधन में बैचलर डिग्री से एचआरएम के कनिष्ठ संवर्ग
में प्रवेश का मार्ग खुल जाता है या किसी बड़े संगठन के एचआर विभाग में मध्यम स्तर/वरिष्ठ
पद पर प्रवेश के लिए एमबीए योग्यता जरूरी होती है।
प्रशिक्षण एवं विकास : ऐसी कई कम्पनियां हैं जो प्रशिक्षण एवं विकास के क्षेत्र में व्यवसाय के
रूप में विशेषज्ञ कंपनी हैं। उनका कार्य मुख्यतः प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देना है, अन्य शब्दों में,
मानव संसाधन प्रबंधकों को प्रशिक्षित करना है जो कि अपने संगठन के कर्मचारियों को
प्रशिक्षण देते हैं तथा उन्हें कुछ कौशल में सुसज्जित करते हैं। वे अक्सर व्यवहार कौशल आदि के संबंध् में कार्यशालाएं आयोजित करते हैं।
भर्ती परामर्श कार्य : इस चरण में कार्य ग्रहण के लिए भर्ती परामर्श कार्य वास्तव में बहुत ही लाभप्रद एवं उपयोग क्षेत्र है। भारत में बहुत-सी भर्ती परामर्श कम्पनियां हैं। कुछ में व्यवसाय और व्यवसाय दायित्व उद्योगों से अलग हैं और अन्य में कार्य की प्रकृति भिन्न है। भर्ती परामर्शदाता बनने के लिए
सामान्य अपेक्षा एचआर में विशेषज्ञता के साथ एमबीए है।
मानव संसाधन परामर्श कार्य : यह एक उभरता क्षेत्र है, जहां संगठनों द्वारा अपने लोगों की समस्याओं के समाधन ढूंढने या उनसे संबंधित मुद्दों पर सलाह हेतु मानव संसाधन परामर्शदाताओं की नियुक्ति की जाती है। जब किसी संगठन का पुनर्गठन किया जाना होता है तो मानव संसाधन परामर्शदाता यह निर्णय करते हैं कि किस व्यक्ति को रखा जाना है या निकालना है अथवा पदोन्नति दी जानी है। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में जब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लाई जाती है तो प्रक्रिया को आसान करने के वास्ते मानव संसाधन परामर्शदाताओं की सेवाएं ली जाती हैं।
कॅरिअर काउंसलिंग : इस क्षेत्र में निजी संगठनों तथा स्कूलों और कॉलेजों की भुगतान के साथ की जाने वाली सेवाएं सम्मिलित हैं जो कि छात्रों को कॅरिअर कांउसलिंग प्रदान करते हैं। कई स्कूल और कॉलेज उन छात्रों के लिए व्यवहार्य परीक्षा आयोजित करते हैं जो कि कॅरिअर का क्षेत्र चुनने वाले होते हैं। इससे छात्रों को अपना कौशल निर्धारित करने तथा उपयुक्त क्षेत्र तलाशने में मदद मिलती है।
अकादमिक : यदि कोई व्यक्ति मानव संसाधन के क्षेत्र में अकादमिक क्षेत्र से जुड़ना चाहता है तो उसके लिए एचआर या ओबी में विशेषज्ञता के साथ एमबीए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके बाद डॉक्टरेट डिग्री अर्जित करने पर आप किसी संस्थान में एचआर या ओबी के शिक्षण कार्य के लिए पात्र हो जाते हैं।
क्रॉस-सांस्कृतिक प्रबंधन : इस मॉड्यूल से अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक गतिविधिओं के लिए सांस्कृतिक विविधता के महत्व तथा विभिन्न संस्कृतियों के अंतर्गत प्रबंधकों और प्रबंधकीय प्रणालियों की चुनौतियों की जांच की जाती है।
छात्र बहु-सांस्कृतिक व्यावसायिक गतिविधिओं में क्षमता संबंधी कठिनाइयों की अपनी समझ में
सुधार करते हैं और क्रास-सांस्कृतिक सक्षमता बढ़ाते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास : इस मॉड्यूल के अंतर्गत तुलनात्मक और क्रास नेशनल दृष्टिकोण, दोनों के साथ विविध् रोजगार प्रणालियों और ढांचों तथा मानव संसाधन प्रबंधन तकनीकों तथा रणनीतियों के बारे में अध्ययन कराया जाता है। एचआरएम के प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, छात्र राष्ट्रीय सांस्थानिक दायरे से प्रभावित व्यवसाय प्रणालियों की विविधताओं और अर्थव्यवस्थाओं तथा राजनीतिक रणनीतियों पर जोर देते हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय कार्यों के भीतर की बातों की जानकारी हासिल करते हैं।
समानता एवं विविधता : वर्तमान में बहुत ही कम ऐसे विश्वविद्यालय हैं जो समानता और विविधता के अध्ययन हेतु कार्यक्रम संचालित करते हैं। इस कार्यक्रम के तहत व्यावसायिक गतिविधिओं के सिांतों का अध्ययन कराया जाता है। इसे नए पाठ्यक्रम में लिंग, दौड़, अशक्तता, आयु और लैंगिक अनुकूलन के विभिन्न आयामों में विविधता और समानता का पता लगाया जाता है। इस मॉड्यूल से अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ में सांगठनिक लक्ष्यों, गुणवत्ता और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए समानता तथा
विविधता से जुड़ी नीतियों की पहचान की जाती है तथा समानता और विविधता की दृष्टि से यूरोपीय संघ, अंतर्राष्ट्रीयता, वैश्वीकरण, सामाजिक, राजनैतिक और जनसांख्यिकीय परिवर्तनों से मानव संसाधन प्रबंधन तथा रोजगार संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाया जाता है।
मॉड्यूल्स
मानव संसाधन प्रबंधन : मानव संसाधन के अंतर्गत इस पाठ्यक्रम का उपयोग मानव संसाधन के विकास हेतु किया जाता है जिसमें कर्मचारियों को विकसित की जाने वाली संपत्ति माना जाता है।
इसके अंतर्गत आने वाले विषय हैं :-
कर्मचारियों की भर्ती, हायरिंग, प्रशिक्षण, प्रतिधरण तथा पदोन्नति रोजगार नियोजन, प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली तथा आनुकृमिक नियोजन और आउटसोर्स्ड संबंध् कायम करना. कार्यजीवन से जुड़े मुद्दों की
गुणवत्ता कार्य और गैर-कार्य के बीच तालमेल परंपरागत और गैर-परंपरागत प्रोत्साहन और कर्मचारियों की आवश्यकताओं तथा मूल्यों में उत्पादन, सांस्कृतिक तथा जातीय भेद।
सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विश्व में मानव संसाधन : इस पाठ्यक्रम में मानव संसाधन प्रबंधन को सूचना प्रौद्योगिकी के साथ जोड़कर संचालित किया जाता है। जिसके तहत मानव संसाधन के प्रमुख क्षेत्रों में ऑटोमेशन के मूल्यांकन, डिजाइन तथा कार्यान्वयन से जुड़े अनुभवों और मुद्दों की जानकारी प्राप्त होती है।
वैश्विक वातावरण में मानव संसाधन
प्रबंधन : इस पाठ्यक्रम में छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण में मानव संसाधन प्रबंधन के महत्व को समझाया जाता है तथा आज के युग में विभिन्न क्षेत्रों में सीमा रहित कार्यबल तैयार करने का काम किया जाता है।
मानव संसाधन प्रबंधन में कानूनी मामलेः
कार्यस्थल पर लोगों को प्रबंधित करते समय प्रत्येक प्रबंधक और मानव संसाधन व्यावसायिक को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल रोजगार से संबंधित कानूनी मामले किसी संगठन के लिए महानतम वित्तीय जोखिम बनते जा रहे हैं। इनमें हायरिंग, फायरिंग से जुड़े राज्यों
के कानून और क्षेत्रा चिकित्सा अवकाश ;एफएमएलए, एडीए और कर्मचारी प्रतिपूर्ति सहित, भेदभाव, उत्पीड़न, आप्रवास, श्रम कानून, बेरोजगारी प्रतिपूर्ति, कार्यस्थल पर धर्म तथा मानहानि और
गोपनीयता आदि शामिल हैं।
रणनीतिक मानव संसाधन विकास : इस पाठ्यक्रम में व्यावसायिक रणनीति तथा प्रभावी रणनीति के कार्यान्वयन के लिए मानव संसाधन प्रबंधन और विकास से जुड़े मुद्दे आते हैं। मानव संसाधन के
दृष्टिकोण से रणनीतिक और प्रचालन को लेकर सांगठनिक निदान तथा परिवर्तन, बदलाव नेतृत्व, पुनः इंजीनियरिंग, विवस्त्र, मिश्रण, अधिग्रहण और डाउनसाइजिंग की जांच की जाती है।
मानव संसाधन प्रबंधन नेतृत्व सिांत और अनुप्रयोग : चूंकि यह पाठ्यक्रम मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ा है, इसके संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में वर्तमान से निपटने के लिए विभिन्न नेतृत्व सिांतों पर
ध्यान केंद्रित किया जाता है।
भर्ती एवं बहाली : इसके तहत भर्ती, चयन और कर्मचारियों की बहाली के विभिन्न तरीकों की जांच की जाती है। इसके अंतर्गत आने वाले विषयों में समान रोजगार अवसर, मानव संसाधन नियोजन, स्टाफिंग आवश्यकताओं का निर्धारण, आंतरिक और बाह्‌य भर्ती रणनीतियां, चयन साक्षात्कार, परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रियाएं, प्लेसमेंट, पदोन्नति, स्थानांतरण नीतियां और बहाली प्रक्रियाएं आदि आते हैं।
मानव संसाधन सूचना प्रणालियां : इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को मानव संसाधन प्रबंधन और सूचना प्रणालियों के तीन महत्वपूर्ण कारकों की जानकारी प्रदान की जाती है। पहला है मानव संसाधन प्रबंधन में सूचना प्रणालियों की भूमिका का सैान्तिक आधार, दूसरा है मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में सूचना प्रणालियों का प्रयोग तथा अंत में इस पाठ्यक्रम में
छात्रों को मानव संसाधन सूचना के प्रबंधन में वर्तमान सोफ्टवेयर कार्यक्रमों की जानकारी दी जाती है।
पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थान आन्ध्र प्रदेश
1. वशिष्ठ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर्स वीआईएमएसी, 36/3
आरटी, संजीवा रेड्डी नगर, हैदराबाद- 500038.
2. इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट ;आईसीबीएम, 361, सुरक्षा बिल्डिंग, वेस्ट नरेड पल्ली, कस्तूरबा वूमैंस कॉलेज के सामने, सिकंदराबाद.
3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज 10-50-22, सिटीपुरम जंक्शन, विशाखापत्तनम-530003.
असम
1. असम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नवगिरी रोड, चांदमारी, गुवाहाटी-781001.
2. ट्रेड विंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,गोपीनाथ बारदोलोई रोड, सिल्पुखुरी,
निकट गोस्वामी सर्विस स्टेशन, गुवाहाटी- 781003.
चंडीगढ़
1. आशीर्वाद इंस्टीट्यूट, एससीओ-30, सेक्टर-15 सी, चंडीगढ़- 160015.
दिल्ली
1. गुरुनानक देव इंस्ट्टियूट ऑपफ मैनेजमेंट पीजीडीएचआरएम रोड नं. 75, जीएचपीएस कॉम्पलेक्स, पंजाबी बाग, नई दिल्ली-110026.
2. ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन एंड सेंटर फॉर मैनेजमेंट एजुकेशन, मैनेजमेंट हाउस, 14, इंस्टिट्यूशनल एरिया, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003.
3. मैनेजमेंट स्टडीज प्रमोशन इंस्टीट्यूट, एम-30, दीवान हाउस, अजय एनक्लेव, निकट तिलक नगर, नई दिल्ली- 110018.
4. दिल्ली विश्वविद्यालय एमएचआरओडी, वाणिज्य और व्यवसाय संकाय, वाणिज्य विभाग, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स, नई दिल्ली-110007.
5. मास्टरमाइंड, एफ-8, लाजपत नगर-III, नई दिल्ली-110024.
6. दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड सर्विसिज, 1108, आकाशदीप बिल्डिंग, बाराखम्भा रोड, नई दिल्ली-110001.
7. डीआईएमएस इंस्ट्टियूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बी-1 हंस भवन, बहादुरशाह बाराखम्भा रोड, नई दिल्ली-110001.
8. एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ई-99, मानसरोवर गार्डन, नई दिल्ली- 110015.
9. के एम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज केआईएमएस 302-303, वर्धमान प्लाजा, डी-14, सेंट्रल मार्किट, प्रशांत विहार रोहिणी, नई दिल्ली - 1100885.
गुजरात
1. अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन, टोरेंट एएमए मैनेजमेंट सेंटर, भिखुभाई चैम्बर्स, पंजाबी हाल के सामने, नवरंगपुरा, अहमदाबाद-380009.
2. बड़ौदा मैनेजमेंट एसोसिएशन, 1, सुफलाम अपार्टमेंट्स, 10, हरिभक्ति कालोनी, रेस कोर्स, बड़ौदा-390005.
3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोपफेशनल कोर्सिस, प्र.का. 2/212, धनकौर निवास, कराडी
शेरी, नानपुरा, सूरत
हरियाणा
1. फरीदाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एफआईएमएस, सी-158
अशोका एन्कलेव एक्सटें. II, निकट 37 सेक्टर, फरीदाबाद.
2. संगठन विकास संस्थान ओडीआई, बी-15, ए, डीएलएफ कालोनी, सेक्टर- 14, गुड़गांव-122001.
जम्मू एवं कश्मीर
1. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसिस, रिहाड़ी चुंगी, बीसी रोड, जम्मू-180001.
कर्नाटक
1. भारतीय निर्यात प्रबंध् संस्थान, कॉरपोरेट हाउस, पो.बा.नं. 7531, प्रथम तल, नं. 1953, नौवां क्रास, चौथा मेन, नया थिप्पासांद्रा, बंगलौर-560075.
2. के.एल.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च, पोस्ट बॉक्स नं. 504, सफालया प्लॉट नं. 427, भाग्य नगर II क्रास, तिलकवाड़ी पूर्व, बेलगाम-590006.
3. बंगलौर मैनेजमेंट एसोसिएशन, बी- 207 ब्ल्यू, क्रॉस चैम्बर्स, II इन्फेंटरी रोड क्रास,
बंगलौर-560001.
केरल
1. केरल मैनेजमेंट एसोसिएशन, मैनेजमेंट हाउस, पनामपिल्ली नगर, पेरुमन्नूर, कोचिन-682001.
2. भारतीय निर्यात प्रबंधन संस्थान, कारमेल बिल्डिंग गाँधी नगर, कार्लटन हिल रोड, वझुटाकोड, तिरुअनंतपुरम-695014.
मध्य प्रदेश
1. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, तक्षशिला कैम्पस,
खण्डवा रोड, इंदौर-452001
2. क्रॉम्पटन ग्रीव्स लि., कार्मिक एवं साइट सर्विसिज, 11, इंडस्ट्रियल एरिया, नं. 1,
पीतमपुर, जिला धार.
3. भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, डायनामिक हाउस, 134, न्यू सिविक सेंटर, भिलाई-490006.
4. सोसाइटी फॉर मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज एसएमडीएस, प्लॉट नं. 45, तीसरा एवं चौथा तल, कमर्शियल एरिया,जोन - I, एम.पी. नगर, भोपाल.
5. एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर्स एआईएमएस, प्रीतम विहार, विश्वविद्यालय रोड, ग्वालियर- 474011.
6. जबलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर्स 1525, नेपियर टाउन, चन्द्रिका
विहार, होम साइंस कॉलेज रोड.
महाराष्ट्र
1. सिनेर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैनेजमेंट, 1785, सदाशिव पेठ, तिलक रोड, पुणे-411030.
इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, 8/217, आर्य नगर, कानपुर-208002.
2. डॉ. पीएन सिंह सेंटर फॉर एचआरडी, 273, उद्योग भवन, सोनावाला रोड, गोरेगांव ईस्ट, मुंबई-400063.
3. लोकमान्य तिलक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज तथा रिसर्च, सेंट्रल बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर, नागपुर-440022.
4. ट्रेनिंग एंड एडवांसड स्टडीज इन मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन टीएएसएमएसी, सी 2, शरध्रम पार्क, 37/37 ए, सासून रोड, निकट जहांगीर नर्सिंग होम, पुणे-411001.
उड़ीसा
1. अरिफिन प्रा. लिमि., 39/1, गौतम नगर, भुवनेश्वर-751014.
2. एस.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर्स, अजित बंधु गोस्वामी, समबाया भवन, बाराबोरी हाउस बिल्डिंग, सहकारी संस्था लि., निकट सम्राट टाकीज, लिंक रोड, मधुपटना, कटक-753010.
3. अकादमी ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स एसोसिएशन एमपीए, टाटा बेंज स्कवेअर, बेहरामपुर, गंजम जिला 760005.
4. राउरकेला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, इंस्टिट्यूशन एरिया, गोपनबन्धु नगर, चेंद
कॉलोनी, राउरकेला-769015.
पंजाब
1. ओलविया बिजनेस स्कूल, एमबीएम फार्म, राजीव गोल्ड स्टोर, पो.आ. फोर फील्डस, जीटी रोड, अमृतसर, पंजाब.
2. टोटल मैनेजमेंट सॉल्युशन्स प्रा.लि. एससीएफ नं. 4, प्रथम तल, न्यू जवाहर नगर मार्किट, जालंधर-144001.
3. एक्सल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, प्रा. लिमि. बीएक्सएक्स-3074, गुरूदेव नगर, लुधियाना -141001.
4. चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन सीआईएमए, कॅरिअर कन्सलटेंसी हाउस, आईजीएलओओ, 235, सेवक कॉलोनी, पटियाला- 147001.
राजस्थान
1. अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एन कम्प्यूटर इंजीनियरिंग सी-18 वी,सवाई सिंह हाईवे बानी पार्क, जयपुर- 302016.
2. अकेडमी ऑफ प्रोपफेशनल एजुकेशन 34-35 द्वितीय तल, न्यू अश्विनी मार्ग, उदयपुर-313001.
तमिलनाडु
1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल रिसर्च एंड डेवलपमेंट, 151, शांत होम हाई रोड,
चेन्नै-600004.
2. राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास संस्थान, 151, शांत होम हाई रोड पीजीडीएचआर
डी, चेन्नै-600004, तमिलनाडु, एन आईएचआरडी के देशभर में 30 से अधिक केंद्र हैं जहां ये कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं.
3. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज नं. 29, लजारस चर्च रोड, आरए पुरम, चेन्नई-600028, तमिलनाडु.
4. इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसिस, ग्रीन वुडस जब्बरपेट, वेल्लूर-632006.
५. मदुरै मैनजेमेंट एसोसिएशन, बी-9, कम्बार स्ट्रीट, तिरुनगर, मदुरै-625006.
६. गायत्री अकादमी फॉर मेनेजमेंट एजुकेशन जीएएमई, 4/1, पदमनाभा नगर, एलबी
रोड, अड्यार जंक्शन, अड्यार वुडलैंड्स के ऊपर, चेन्नै-600020.
7. कम्प्यूटर सोफ्टवेयर कॉलेज, नं. 110, माधवपुरम हाई रोड, पेराम्बूर, चेन्नै-II.
उत्तर प्रदेश
1. इंस्ट्टियूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज पीजीडी एचआरएम, सी-238, बुलंदशहर रोड,
गाजियाबाद-201009.
2. ऑब्जेक्टिव ओरिएंटिड मैनेजमेंट सर्विसिज डी-29, सरोजिनी नगर, लखनऊ- 226008.
3. नील सेंटर फॉर इंटेग्रेटिड मैनेजमेंट स्टडीज एनसीआईएमएस एफ-24, देवनगर,
निकट सेंट कानरेडस स्कूल, अपोलो टायर्स के सामने बाईपास रोड, आगरा.
४. यूपीटैक, 2, एसपी मार्ग पंजाब नेशनल पार्क के पीछे, सिविल लाइन्स,इलाहाबाद-211276.
5. दून वैली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज डीवीआईएमएस, 4, ओल्ड सर्वे रोड, देहरादून-248001.
6. सेवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आर-10/129, रामनगर, गाजियाबाद-201001.
7. अपटेक कम्प्यूटर कंसल्टेंसी लिमिटेड, 16 राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ-220001.
8. क्रिस्टल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सीआईआईएमटी, हल्द्वानी रोड, तल्ली ताल, नैनीताल-263002.
9. अकादमी फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट, 18 सिविल लाइंस, न्यू हरिद्वार रोड, रुड़की- 247667.
पश्चिम बंगाल
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलपफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट पीजीडीएचआर
एम, मैनेजमेंट हाउस, कॉलेज स्कवॉयर पश्चिम, कोलकाता-700073.
2. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्टस एंड मैनेजमेंट साइंसिस पीजीडीएचआर
डी, 5ए, सरत बोस रोड मिंटो पार्क के सामने कोलकाता.
3. ग्रैजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस, प्रथम तल, निशात मंजिल 103, जीटी रोड, पश्चिम एपियर गार्डन, आसनसोल- 713304.
4. अनेक्सी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, 77, लेनिन सारनी, कोलकाता-700013.

  

संपर्क करें | सूचना | सदस्यता | स्थान | RTI

Copyright 2008, Rozgar Samachar, All Rights Reserved